Ballia News: बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और सहायक अध्यापक, रात में बिगड़ी तबीयत और थम गई सांस

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के कम्पोजिट बिद्यालय सरदासपुर पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक शाहनवाज हुसैन का आकस्मिक निधन हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। 

बताया जा रहा है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव निवासी शाहनवाज हुसैन की तैनाती कम्पोजिट बिद्यालय सरदासपुर पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक थी। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे शाहनवाज हुसैन की तबीयत मंगलवार की रात अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें फातिमा मऊ ले गये, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी सांसे थम गई। उनका शव जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया। उधर, शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के अध्यक्ष बलवंत सिंह, अनिल सिंह सेंगर इत्यादि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति व परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े - उमाशंकर सिंह की 2017 में समाप्त हो चुकी थी विधानसभा सदस्यता, लोकायुक्त की रिपोर्ट पर राज्यपाल ने की थी कार्रवाई

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.