Ballia News: यूपीएससी में 271वीं रैंक हासिल कर अनिन्द्य पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान

बलिया: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में बलिया के मूल निवासी अनिन्द्य पांडेय ने 271वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अनिन्द्य, सेवानिवृत्त एडीएम कमलेश कुमार पांडेय के इकलौते पुत्र हैं। उनकी माता एक गृहणी हैं। अनिन्द्य की दो बहनें हैं—बड़ी बहन काजल की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बहन मोहिनी परास्नातक करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं।

वर्तमान में पूरा परिवार प्रयागराज में निवास करता है। अनिन्द्य की प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं हुई। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई डीपीएस, प्रयागराज से की और स्नातक की डिग्री इवनिंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से विधि (Law) की पढ़ाई पूरी की और इग्नू से परास्नातक किया।

यह भी पढ़े - Ballia News: शिवरामपुर गंगा घाट पर अचेत मिली अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

अनिन्द्य के पिता ने दूरभाष पर बताया कि अनिन्द्य ने पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन माध्यम से की। इस सफलता का श्रेय अनिन्द्य ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

उनके दादा सीताराम पांडेय प्रशांत, जो रेलवे में राजभाषा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे, वर्तमान में बलिया के रामपुर दीघार गांव में अपने छोटे पुत्र मिथिलेश के साथ रहते हैं। अनिन्द्य की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। चचेरे चाचा राजेश पांडेय, चाची ज्योति पांडेय, ग्राम प्रधान विजेंद्र पांडेय, पिंटू पांडेय, सुनील पांडेय, रूपेश पांडेय और विकास पांडेय समेत कई लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बांटकर खुशी जाहिर की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.