Ballia News : मां के बाद चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Ballia News : भीमपुरा थाना क्षेत्र के आरीपुर सरया गांव में शनिवार की अपराह्न आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के आरीपुर सरया निवासी मुन्ना पासवान (40) पुत्र श्यामलाल ताल के किनारे अपने खेत में धान की निराई गुड़ाई कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते गांव में कोहराम मच गया। बता दे कि मृतक मुन्ना अपने भाइयों में सबसे छोटा था। इसकी पत्नी दो साल पहले केंसर की बीमारी से दुनिया छोड़ गई थी। पत्नी की मौत के बाद मुन्ना दो बेटो व दो बेटियों को मेहनत मजूरी कर पालन पोषण कर रहा था, लेकिन आज बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.