मिहिर की हुई घर वापसी! तुलसी की दुआ कबूल, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अमर उपाध्याय की धमाकेदार वापसी

मुंबई, सितंबर 2026: टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक मिहिर विरानी की वापसी को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। स्टार प्लस ने अपने नए प्रोमो के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अमर उपाध्याय एक बार फिर मिहिर विरानी के किरदार में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आएंगे।

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर होने वाली यह वापसी शो के प्रशंसकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। पिछले कई हफ्तों से दर्शकों के बीच मिहिर की वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। अब प्रोमो सामने आने के बाद फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।

यह भी पढ़े - बॉलीवुड के बड़े सितारे भी बने डिजिटल स्कैम का शिकार, शोहरत भी नहीं बचा सकी ठगी से

मिहिर का दोबारा शांतिनिकेतन लौटना न सिर्फ तुलसी की प्रार्थना के पूरा होने का संकेत है, बल्कि उन लाखों दर्शकों के लिए भी खास पल है, जो इस लोकप्रिय किरदार को फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे।

'मिहिर मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं'

अपनी वापसी को लेकर अमर उपाध्याय ने कहा कि मिहिर उनके लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी और करियर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में दर्शकों ने मिहिर को जो प्यार दिया है, वह उनके दिल के बेहद करीब है।

अमर के मुताबिक, पिछले कुछ समय से फैंस लगातार उनसे मिहिर की वापसी को लेकर सवाल कर रहे थे। दर्शकों का यह उत्साह उनकी वापसी को और भी खास बनाता है। शांतिनिकेतन लौटकर तुलसी और पूरे विरानी परिवार के बीच एक बार फिर मिहिर के रूप में खड़ा होना उनके लिए पुरानी यादों को ताजा करने जैसा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह अपने ही घर वापस लौटे हैं। हालांकि, इस बार कहानी और परिस्थितियां पहले जैसी नहीं हैं। परिवार के रिश्तों में कई बदलाव आ चुके हैं और विरानी परिवार अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देख चुका है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मिहिर की वापसी से तुलसी और पूरे विरानी परिवार की जिंदगी में क्या नया मोड़ आएगा? इसका जवाब शो के आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगा।

देखिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हर दिन रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी JioHotstar पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.