साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

बलिया: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास रविवार को साबरमती अप एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। इसी दौरान बलिया की ओर जा रही साबरमती अप एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में महिला की तस्वीरें खींचकर एडिटेड अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने काले रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था।

जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम मृतक की पहचान कराने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की पहचान के लिए अन्य आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

19 घंटे बाद हुआ रिटायर्ड जवान अमरेश का अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा था परिवार 19 घंटे बाद हुआ रिटायर्ड जवान अमरेश का अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा था परिवार
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में पड़ोसियों के हमले में मारे गए रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर...
साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त
दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.