बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बलिया: शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक विद्यालय धतूरी टोला में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शौकत अली का शुक्रवार शाम लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। सड़क हादसे में घायल होने के करीब 42 दिन बाद शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बलिया के काजीपुर निवासी शौकत अली 31 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़े - बेरुआरबारी ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत से अभद्रता का आरोप, 10-15 लोगों के खिलाफ तहरीर

शौकत अली अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से सहकर्मियों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शिक्षक के निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुरलीछपरा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सिंह समेत राधेश्याम पांडेय, संजय सिंह, अरुण सिंह, कुलदीप सिंह रिंकू, दिग्विजय सिंह, श्रीकांत नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, अल्ताफ अंसारी, रामरतन सिंह यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, पवन शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह, राजीव सिंह, बृजेश यादव, गंगासागर पांडेय, सतदेव, दुर्गेश सिंह, संतोष मिश्र, नागेंद्र सिंह, दीपक माली, शशिकांत सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.