- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रायबरेली
- Raebareli News: लाइब्रेरी में विवाद के बाद सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, सात पर मुकदमा; चार गिरफ्त...
Raebareli News: लाइब्रेरी में विवाद के बाद सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, सात पर मुकदमा; चार गिरफ्तार
ऊंचाहार, रायबरेली। जमुनापुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए सिपाही से मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि विवाद के बाद छात्र ने आसपास के कुछ लोगों को बुला लिया। इसके बाद कई लोगों ने मिलकर सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने कथित तौर पर उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा। घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
सिपाही की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
कोतवाल ओपी राय ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
