- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: धरहरा सड़क हादसे में कार चालक गिरफ्तार, युवक की हुई थी मौत
Ballia News: धरहरा सड़क हादसे में कार चालक गिरफ्तार, युवक की हुई थी मौत
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 105 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हादसे के बाद धरहरा और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। ग्रामीणों ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखपुरा पुलिस ने आरोपी कार चालक अजय सोनी पुत्र हीरा सोनी, निवासी डुमरी, थाना बांसडीह रोड, बलिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरीश यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर बाल और त्रिपुरारी शामिल रहे।
