बलिया: कुंवर सत्यपाल सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

बलिया। ग्राम सभा पियरौटा में कुंवर सत्यपाल सिंह ने ठंड से परेशान सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि शीतलहर के इस मौसम में गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लेते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुंवर राजकुमार सिंह (प्रधानाध्यापक, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, पियरौटा) ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए इस नेक कार्य के लिए कुंवर सत्यपाल सिंह और उनकी टीम की सराहना की।

यह भी पढ़े - बलिया के अंकुश सिंह बने लेफ्टिनेंट, एसीसी परीक्षा में सफलता से गांव में खुशी

ग्रामवासियों ने इस पुनीत कार्य के लिए कुंवर सत्यपाल सिंह और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अक्षयवर सिंह, कौशल सिंह, मुन्ना, पिंटू, बबलू, विनोद, बिट्टू, चंदन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.