- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया के अंकुश सिंह बने लेफ्टिनेंट, एसीसी परीक्षा में सफलता से गांव में खुशी
बलिया के अंकुश सिंह बने लेफ्टिनेंट, एसीसी परीक्षा में सफलता से गांव में खुशी
बलिया। क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी एयरफोर्स जवान अंकुश सिंह ने एसीसी (आर्मी कैडेट कॉलेज) परीक्षा में सफलता हासिल कर लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
अब एसीसी परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनका चयन आर्मी ऑफिसर के रूप में हुआ है और वह लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होंगे।
अंकुश के पिता पंचदेव सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान हैं, जबकि उनकी माता ममता देवी गृहिणी हैं। पिता ने कहा कि बेटे की सफलता से परिवार ही नहीं, पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंकुश की उपलब्धि अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
अंकुश सिंह की सफलता पर मणि बहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, शशिकांत सिंह, राजा सिंह और नंदलाल यादव सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
