Ballia : केवरा क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम, देखने को मिल रहे भव्य पंडाल

बलिया : शारदीय नवरात्रि में वैसे तो बंगाल का दुर्गा पूजा देश में प्रसिद्ध माना जाता है। जहां लोग समय निकाल कर घूमने जाते हैं, लेकिन बलिया जिला के हरेक तहसील क्षेत्र से लगायत गांवों में भी दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा का पंडाल बनाया गया है। बांसडीह तहसील क्षेत्र की बात करें तो एक दौर ऐसा था, जब वर्षों पहले लोग बांसडीह कचहरी और सहतवार में दुर्गा पंडाल देखने जाते थे। अब इलाके के लोग केवरा दुर्गा पंडाल को देखने आ रहे हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

बांसडीह तहसील अंतर्गत केवरा गांव कई गांवों मुख्य जगह माना जा रहा है। ऐसे में युवक मंगल दल द्वारा दुर्गा पूजन समारोह  के रूप में दुर्गा पंडाल बनाया गया है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा राजू ने बताया कि युवक मंगल दल 30 वर्षों से केवरा चट्टी के पास  दुर्गा पूजन समारोह कर रहा है, जो क्षेत्र में चर्चित है। यहां पीठाईच, पूरा, छोटकी सेरिया, बेऊर, बरियारपुर, हुसेनाबाद, सुरहिया सहित कई गांव के लोग आते हैं। मां दुर्गा पंडाल में दुर्गा जी से आशीर्वाद लेते हैं।

युवक मंगल दल का उद्देश्य है कि शांति पूर्ण सद्भाव के साथ दुर्गा पंडाल बनाकर मेला का रूप दिया जाय। जहां लोग आस्था के साथ आएं और मेला घूमकर जाएं। युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजीव ने बताया कि हमारे उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष हरेराम वर्मा,मंत्री श्रवण वर्मा, महामंत्री पवन बारी हैं। सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हैं। हर संभव कोशिश रहती है कि कोई चूक न रहे है।

IMG-20231023-WA0025

तहसील प्रशासन का आभार, हमेशा मदद मिलता है : युवक मंगल दल अध्यक्ष 

युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा राजू ने बताया, कि बांसडीह तहसील क्षेत्र के केवरा गांव चट्टी के पास 30 वर्षों से दुर्गा पूजन का आयोजन होता है। मां दुर्गा का पंडाल बनाया जाता है। काफी संख्या में दुर्गा भक्त आते हैं। मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन करते हैं। सामाजिक ड्रामा किया जाता है, जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। तहसील प्रशासन का हमेशा मदद रहता है। बांसडीह कोतवाली पुलिस  की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चक्रमण  करती रहती है। युवक मंगल दल प्रशासन का आभार व्यक्त करता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.