Ballia Flood Alert: गंगा और घाघरा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ के संकेत स्पष्ट

Ballia News: बलिया जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। यहां गंगा और घाघरा—दोनों प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में खतरे के संकेत मिल रहे हैं।

गंगा में 16 घंटे में करीब एक मीटर बढ़ाव

बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर गायघाट गेज पर 51.39 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि बुधवार शाम 4 बजे यह 50.41 मीटर था। यानी मात्र 16 घंटे में जलस्तर करीब एक मीटर बढ़ गया है। बक्सर गेज पर भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर है।

यह भी पढ़े - बलिया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फेफना पुलिस की कार्रवाई

घाघरा भी खतरे की ओर

इसी तरह गुरुवार सुबह 8 बजे डीएसपी हेड पर घाघरा नदी का जलस्तर 61.10 मीटर दर्ज किया गया, और यहां भी पानी बढ़ रहा है। हालांकि अभी चांदपुर और माझी गेज पर पानी नहीं पहुंचा है।

टोंस नदी भी सतर्कता में

टोंस नदी का जल अभी पिपराघाट गेज तक नहीं पहुंचा है, लेकिन बढ़ती बारिश और ऊपर से आने वाले पानी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

प्रशासन की नजर

हालात पर बाढ़ नियंत्रण विभाग की कड़ी निगरानी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही, तो जल्द ही निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना बन सकती है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.