बलिया: डीएम ने लॉन्च किया 'निराकरण पोर्टल', अब शिकायत दर्ज होते ही मिलेगी पर्ची, जानें इसका लाभ

बलिया : आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ‘निराकरण पोर्टल’ की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे और उन्हें तुरंत एक शिकायत पर्ची भी प्राप्त होगी, जिसमें शिकायत संख्या व अन्य विवरण शामिल होंगे।

सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम, ईओ, कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से करें। उन्होंने कहा कि बलिया का कार्यभार संभालने के बाद से ही उनकी प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का जल्द और संतोषजनक निस्तारण रही है।

यह भी पढ़े - बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

नई व्यवस्था के तहत अब शिकायतें केवल तहसील दिवस तक सीमित नहीं रहेंगी। नागरिक जिलाधिकारी कार्यालय, सीडीओ कार्यालय, तहसीलों, ब्लॉकों, नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों में भी प्रतिदिन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही एक ऑटोमेटिक शिकायत नंबर जनरेट होगा और शिकायतकर्ता को उसकी एक प्राप्ति रसीद (पर्ची) मिल जाएगी।

इस डिजिटल पहल से शिकायत प्रक्रिया न सिर्फ आसान होगी बल्कि प्रशासन को उनकी निगरानी और समाधान में भी पारदर्शिता और गति मिलेगी। यह कदम बलिया प्रशासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.