बलिया : DM ने 210 BLO और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित

बलिया : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को बुधवार को सम्मानित किया गया। गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की।

सम्मान समारोह में सातों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 175 बीएलओ और 35 सुपरवाइजर, अर्थात कुल 210 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 357 बेल्थरारोड के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर, 358 रसड़ा के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर, 359 सिकंदरपुर के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर, 360 फेफना के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर, 361 बलिया नगर के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर, 362 बांसडीह के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर एवं 363 बैरिया के 25 बीएलओ, 05 सुपरवाइजर शामिल रहे।

यह भी पढ़े - एनएससीटी में पंजीकरण का लाभ: बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8–10 लाख रुपये का सहयोग

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक शत प्रतिशत संपन्न हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से प्रथम स्थान पर बांसडीह और द्वितीय स्थान सिकंदरपुर क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के नायब तहसीलदार अख्तर, शशिकांत सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.