कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का बलिया डीएम ने किया औचक निरीक्षण, सामने आई यह सच्चाई

सिकन्दरपुर, Ballia News : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंगलवार को पन्दह विकास खंड के खेजुरी में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गये। उन्होंने बालिकाओं की उपस्थिति रजिस्टर को चेक करते हुए बालिकाओं की संख्या की जानकारी ली। भौतिक सत्यापन में नामांकन के सापेक्ष बालिकाओं की उपस्थिति कम मिली।।

जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के न चलने का कारण पूछा तो वार्डन ने बताया कि सप्लाई वाला ट्रांसफार्मर जल गया है। जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। वार्डन ने जिलाधिकारी से पूरे आवासीय विद्यालय के लिए सोलर लाइट लगवाने का आग्रह किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सोलर पैनल लगाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने वार्डन से वहां के कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि यहां एक वार्डन, दो फुल टाइम टीचर, दो पार्ट टाइम टीचर, दो रसोईया, एक चपरासी, एक अकाउंटेंट और एक वाचमैन, जो रात में विद्यालय की सुरक्षा में रहते हैं, सहित दस लोग कार्यरत हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण

वार्डन ने बताया कि यहां के कर्मचारियों का सत्र 21-22 का 3 महीने का वेतन और इस सत्र के 6 महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अभी तक खाने का टेंडर नहीं किया गया है। इसलिए मेनू के अनुसार खाना नहीं बन पा रहा है। कहा कि वहां के कर्मचारियों को रिनुअल भी नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर इन कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया।

आवासीय विद्यालय के शौचालय की स्थिति संतोषजनक पाई गई। वहां बेसिन में पानी नहीं आने पर जिलाधिकारी ने उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। आरओ प्लांट का पाइप फट गया था, उसे भी ठीक करने को कहा। जिलाधिकारी ने वहां लगे पंखों और बालिकाओं के शयनकक्ष का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक स्थिति में पाये गये।

खबरें और भी हैं

Latest News

अजय राय को हिरासत में लेने पर सियासत गरम, पत्नी बोलीं- लोकेशन छिपा रही पुलिस अजय राय को हिरासत में लेने पर सियासत गरम, पत्नी बोलीं- लोकेशन छिपा रही पुलिस
वाराणसी/अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा...
फिरोजाबाद में आंधी का कहर: ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : हैंडपंप में उतरे करंट से मां-बेटी की मौत, फरवरी में होनी थी बेटी की शादी
बांसडीह उपकोषागार के लाकर रूम से गायब हुआ ताला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
46 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन, बलिया को विकसित विधानसभा बनाने की प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.