- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत से इलाके में मातम
बलिया में ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत से इलाके में मातम
On
बलिया। बैरिया–संसार टोला बंधे पर दोकटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा केशव राय के डेरा स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। परिजन आनन-फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
खबरें और भी हैं
प्योर ईवी ने गुना में नया शोरूम खोला, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा
By Parakh Khabar
शूटिंग के बीच भी एण्डटीवी कलाकार निभा रहे चैत्र नवरात्रि की परंपरा
By Parakh Khabar
बलिया में युवक को गोली मारने का मामला, पांच नामजद, चार हिरासत में
By Parakh Khabar
लखनऊ में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुर समेत परिवार के लोग फरार
By Parakh Khabar
कानपुर में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में
By Parakh Khabar
विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा
By Parakh Khabar
Latest News
19 Mar 2026 06:52:15
मुंबई। सोनी सब के धारावाहिक ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी अब एक अहम मोड़...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
