बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन लिंक का निर्माण जल्द होगा शुरू

Ballia: बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन लिंक सड़क के निर्माण का शुभारंभ विश्वकर्मा पूजा के बाद जल्द ही होने वाला है। 309 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण 2 साल में पूरा हो जाएगा।

इस सड़क में छोटे बड़े कुल 22 पुल भी बनने वाले हैं। ये सड़क भरौली से करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह तक बनने वाली है। सड़क बनाने वाली कंपनी ने पांच महीने पहले ही गोविंदपुर भरौली में अपना कैंप कार्यालय और प्लांट लगाना शुरू कर दिया था जो तैयार हो गया है।

यह भी पढ़े - बाराबंकी : भूरा, लकी थापा, प्रवेश और बाबा लाड़ी ने अपने-अपने मुकाबलों में हासिल की जीत

बिहार के आरा बक्सर फोरलेन सड़क चालू होने के बाद अक्सर भरौली के बीच गंगा नदी पर बना नया पुल 17 मई को जनता को समर्पित कर दिया गया। इसके बाद अचानक एनएच 31 पर भारी वाहनों की भीड़ बढ़ गई। यह लिंक रोड ग्रीनफील्ड को उंचाहाह में जुड़ेगा। जहां इंटरचेंज मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाने की भी सुविधा होगी। इसके बाद लखनऊ, दिल्ली, पटना, बलिया, गाजीपुर की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी।

भरौली से उंचाडीह तक बनने वाली फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे लिंक रोड 2 दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी। ये सड़क जिले के भरौली खास, पिंडारी, बघौना, दुलारपुर के अलावा चांदपुर, उंचाडीह, करीमुद्दीनपुर, नसीनरुप, सुकरौलिया, शाहपुर, वीरवनपुर, हल्दिया, रसूलपुर, प्रातपुर से होकर जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.