बलियाः बैरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की सीएम योगी से मुलाकात, सौंपा नगर के विकास का प्रस्ताव

Ballia News: बलिया का नगर पंचायत बैरिया जल्द ही अपने नए स्वरूप में दिखेगा। नगर को और विकसित बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शांती देवी के प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे।

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सीएम योगी के समक्ष क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रूबरू कराया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने सीएम योगी से नगर पंचायत बैरिया में नगर विकास योजना के अंतर्गत मिनी स्टेडियम के निर्माण, बैरिया में जल निकासी योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 1,8,10,11,13,15 में नाली निर्माण कार्य की मांग रखी।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग के अधिकारियों पर केस; बेटी को नौकरी का आश्वासन

इसके साथ ही बैरिया में नगरीय पेयजल योजना में लंबित पड़े डीपीआर के संबंध में स्वीकृति प्रदान करने और नगर पंचायत में पंडित दिन दयाल योजना उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 1,9,11,15 में इंटरलॉकिंग के लिए मांग रखी। मुख्यमंत्री योगी ने शिवकुमार वर्मा के प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ूँगा। नगर में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। युवाओं की कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी से मिला, योगी जी ने भरोसा दिलाया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी केंद्रीय...
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.