UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग के अधिकारियों पर केस; बेटी को नौकरी का आश्वासन

बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट की टूटी बिजली लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहपुरवा गांव निवासी जनार्दन यादव (58) अपने इकलौते पुत्र राजेश यादव (24) के साथ सुबह खेत गए थे। खेत में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटा पड़ा था। इसी दौरान राजेश करंट की चपेट में आ गए। बेटे को बचाने के प्रयास में जनार्दन भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, तहसीलदार नितिन सिंह और बांसडीह रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीड़िता सीमा यादव की तहरीर पर पुलिस ने टकरसन विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ, जेई और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर फोन किया गया, लेकिन तत्काल लाइन बंद नहीं की गई। इससे दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बांसडीह-बलिया मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह भी धरने पर बैठ गईं। बाद में प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार की बेटी को नौकरी, आर्थिक सहायता तथा गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार की एकमात्र बची बेटी सीमा यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में
कटिहार। प्रेम प्रसंग में हत्या के चर्चित मामलों के बीच बिहार से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे...
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
लगातार पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच से टल सकती है बड़ी बीमारी
Axis Bank Q1 FY2027: एक्सिस बैंक का मुनाफा 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़, डिपॉजिट और लोन ग्रोथ में भी मजबूत प्रदर्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.