Ballia Accident : नहीं बच पाई वृद्ध की जान, मौत

Ballia News : रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग पर मुड़ेरा चट्टी के पास मंगलवार को बाइक की टक्कर से रामलाल राजभर (65) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रामलाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोते-बिलखते बुरा हाल था। 

मुड़ेरा निवासी रामलाल पैदल मुड़ेरा चट्टी पर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान अचानक पीछे से आ रही बाइक से उन्हें धक्का लग गया। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आ गई। उन्हें तत्काल रसड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें यहां से रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.