बलिया - नशे की दवा बेचने की शिकायत पर कार्रवाई, दवा निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

आपको बता दें कि शिकायतकर्ता ने मझौली स्थित एक मेडिकल स्टोर और घोरौली के एक बीडीएस डॉक्टर से नशीला पदार्थ बेचे जाने की शिकायत जिलाधिकारी व समाधान दिवस पर की थी.

Ballia: बलिया में दवा बेचने की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की. ड्रग इंस्पेक्टर सिद्धेश्वर शुक्ला ने मेडिकल स्टोर और एक वीडीएस डॉक्टर पर छापा मारा। इस दौरान कागजात व दवाइयां चेक की गईं। इसके अलावा दो और मेडिकल दुकानों की जांच की गई।

आपको बता दें कि शिकायतकर्ता ने मझौली स्थित एक मेडिकल स्टोर और घोरौली के एक बीडीएस डॉक्टर से नशीला पदार्थ बेचे जाने की शिकायत जिलाधिकारी व समाधान दिवस पर की थी. इसे गंभीरता से लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर शुक्ला ने छापेमारी की। संबंधित मेडिकल स्टोर व बीडीएस डॉक्टर के कागजात व दवाएं चेक कीं

यह भी पढ़े - बलिया : सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, हेलीपैड और जर्मन हैंगर का काम अंतिम चरण में

इसके अलावा बांसडीह रोड स्थित दो मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया और दवाओं के क्रय-विक्रय के दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. कार्रवाई के संबंध में औषधि निरीक्षक शुक्ला ने बताया कि जांच प्रतिवेदन सहायक आयुक्त आजमगढ़ संभाग आजमगढ़ को भेजा जा रहा है. कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पांडेय मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.