बलिया : स्कूल में पड़ा मिला बैग और मोबाइल, छात्र गायब ; परिजन परेशान

बांसडीह, बलिया : पढ़ने के लिए विद्यालय गया छात्र घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराया है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मनियार थाना क्षेत्र के मनिकापुर निवासी नरेंद्र पांडेय पुत्र रामाजी पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय (16) बांसडीह इंटर कालेज में 12वी का छात्र है। वह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार की सुबह बांसडीह इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गया था, जो शाम तक वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

काफी खोज़बीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया तो बांसडीह इण्टर कॉलेज में पहुंचा। विद्यालय में ही अभिषेक का स्कूल बैग, मोबाइल, साइकिल सहित अन्य सामान पड़ा था, लेकिन मेरे बेटे का कुछ पता नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:30 बजे विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द...
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.