बलिया में गूंजा "हर हर गंगे" : गंगा दशहरा पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम द्वारा शिवार्चन व गंगा महाआरती का भव्य आयोजन

बलिया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रामगढ़ हुकुम छपरा गंगापुर स्थित महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के तत्वावधान में भव्य शिवार्चन एवं गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां भागीरथी का पूजन कर दिव्य गंगा आरती का दर्शन किया। पूरा वातावरण "हर हर गंगे" के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महर्षि आचार्य पं. मोहित पाठक जी ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि हमें मां गंगा का पावन तट प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह स्थान अब "द्वितीय काशी" के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है, जहां धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को जीवंत रखा जा रहा है।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित

आचार्य पाठक ने बताया कि गंगा दशहरा वह दिन है, जब मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था ताकि वह मानवता के पाप और कष्ट हर सकें। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित कर आध्यात्मिक जागरण को आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर गुरुकुलम के वेदाध्यापक शौनक द्विवेदी एवं अभिषेक पांडेय ने पूजन-संस्कार का विधिवत संपादन कराया। श्री बालक बाबा की भी उपस्थिति आयोजन में विशेष रही।

कार्यक्रम में सचिव अशोक मिश्र, मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, राजकुमार उपाध्याय, पंकज ओझा, उमाशंकर पांडेय, बबलू सिंह, अंगद सिंह, राजकिशोर उपाध्याय, कौशल पांडेय, पप्पू ओझा, अर्जुन पत्रकार, सुरेश मिश्र सहित कई गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र में गांव-गांव धार्मिक जागरूकता फैलाने हेतु आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.