बलिया में पोखरा में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक भदीकरा गांव में शुक्रवार को पोखरा में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक भदीकरा गांव में शुक्रवार को पोखरा में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पूर्व मुखिया का पोखरा है, जिसमें पानी भरा हुआ है. शुक्रवार को गांव निवासी शिवानंद का 7 वर्षीय पुत्र साहिल अपनी दादी के साथ पोखरा के पास एक खेत में धान की रोपाई करने गया था. इस दौरान जब दादी धान की रोपाई में लगी थी तो साहिल पोखरा के पास खेलने लगा. खेलते-खेलते साहिल कब पोखरा में चला गया, किसी को पता नहीं चल सका। कुछ देर बाद दादी को साहिल की याद आई तो वह उसे आसपास ढूंढने लगीं.

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब साहिल नहीं मिला तो उसकी दादी ने इसकी जानकारी अपने साथ आई अन्य महिलाओं को दी। बाद में सभी ने मिलकर खोजबीन की तो साहिल का शव पोखर में मिला, जिससे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. बाद में वहां मौजूद लोगों ने साहिल के शव को तालाब से निकालकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.