बलिया : कुँवर सिंह इंटर कॉलेज में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

बलिया। कुँवर सिंह इंटर कॉलेज में महाराणा प्रताप की 486वीं जन्मजयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह ‘प्रेमदेव’ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े - बलिया में छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर पर किया पथराव; महिला घायल

इसके बाद विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्रों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी प्रवक्ता डॉ. राम मिलन विश्वकर्मा ने महाकवि श्यामनारायण पांडेय की प्रसिद्ध कृति ‘हल्दीघाटी’ के अंशों का भावपूर्ण पाठ कर वातावरण को वीर रस से भर दिया। वहीं युवा शिक्षक अनिल सिंह ने पंडित नरेंद्र मिश्र की प्रसिद्ध पंक्तियों—

“राणा प्रताप इस भरत-भूमि के मुक्ति-मंत्र के गायक थे,

राणा प्रताप आजादी के अपराजित काल विधायक थे...”

—के माध्यम से महाराणा प्रताप के गौरवशाली व्यक्तित्व का वर्णन किया।

कार्यक्रम में डॉ. बालचंद राम, श्रीमती सुनीता सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्य, डॉ. संगीता, पंकज यादव, श्रीमती पल्लवी, श्रीमती शोभा सिंह, अखिलेश नीरज, अंगद कुमार, श्रीमती शशी सिंह, पवन सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, विमल तिवारी, विनोद कुमार, मनोज कुमार यादव, नगेन्द्र सिंह और अजय कुमार सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि प्रवक्ता जयंत कुमार सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.