बलिया में 30 जनवरी को मिली 154 युवाओं को नौकरी, आज भी चमकेगी कईयों की तकदीर

Ballia News : दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वधान से विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में जय भारत मारुति, मारुति सुजुकी, डिक्सन इण्डिया लिमिटेड, एनएसडीसी, टाटा मोटर्स, लावा इण्टरनेशनल इत्यादि कम्पनियां उपस्थित रह रही है। 30 जनवरी को विकास खंड-बासडीह प्रागंण मे रोजगार मेला का आयोजन  किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजय कुमार सिंह ग्राम प्रधान चांदपुर द्वारा किया गया।

मेले में कुल 305 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 154 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अगला रोजगार मेला  विकास खंड परिसर सोहाव में  31 जनवरी यानि आज  आयोजित होगा। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी श्रीकांत पांडे, ज़िला समन्वयक श्री संजय कुमार भारती, अरविन्द कुमार गुप्ता, जिला कौशल प्रबंधक विनोद कुमार पाण्डेय, जिला कौशल प्रबंधक अरुण कुमार यादव, सेवायोजन विभाग से  अशोक यादव पीएन यादव, सीएम फेलो राकेश कांत एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - बलिया : धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश Jhansi News: Instagram पर हुई दोस्ती प्यार और शादी में बदली, दो साल में बिगड़े रिश्ते; बेडरूम में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई,...
पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर दिखेगा ‘इंडियन आइडल 16’, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रीमियर
ट्रेलर आउट: मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में न्याय की तलाश में आमने-सामने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन
4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी मार्केट में दिखाया रॉकिंग स्टार यश का दम
सोनी सब के ‘हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ का हमला लेगा युवा पांडवों और कौरवों की परीक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.