दिल दहला देने वाली घटना : बहन की फावड़े से काटकर हत्या, भाई की पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

Bahraich News : बहराइच जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती की घर के अंदर फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके भाई की लाश घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकी हुई मिली। युवती की हत्या और उसके भाई की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतकों के परिवार वाले भी गांव से गायब हो गए। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

यह है पूरा मामला

यह भी पढ़े - बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन

बता दें कि यह पूरा मामला बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र के गांव थैलिया बदुवापुर का है। जहां गांव में रहने वाली श्यामा देवी (15) की शनिवार की देर रात फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद घर से थोड़ी ही दूरी पर उसके भाई मुंशीलाल का बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक का बड़ा भाई, मां और भाभी गांव से गायब हैं। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष खैरी घाट संजय सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारी पुलिस अधीक्षक को दी।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार सीओ व एसपी वृंदा शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचीं और घटना की पूरी जानकारी ली। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि आपसी विवाद में भाई ने पहले बहन की हत्या कर दी और फिर बाद में खुद ने आत्महत्या कर ली। लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतकों का बड़ा भाई, उनकी भाभी और मां घटना के बाद से गायब हैं। पूछताछ के लिए उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में दो मौत से मातम का माहौल है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। माना यह भी जा रहा है कि युवती की हत्या और युवक के फांसी पर लटकने के पीछे कोई बड़ी कहानी है। जिसका पता लगाने के लिए परिवार वालों का मिलना जरूरी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.