भारत-नेपाल सीमा पर 72 हजार रुपये के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

रूपईडीहा/बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो उसके पास 72 हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस की जांच में सभी रुपये नकली मिले। जिस पर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद भारतीय नकली नोट को सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक राम गोविंद वर्मा, सिपाही आशीष सिंह और भरत सिंह यादव की टीम रविवार सुबह 6.50 आईसीपी मार्ग पर लोगों की जांच कर रही थी। 

जांच के दौरान एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास 72000 हजार रुपये भारतीय मिले। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि कुल 500/500 के 144 नोट की जांच की गई तो सभी रुपये नकली मिले। जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद नकली रुपयों को सीज कर दिया गया है। उसकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरनपुरवा निवासी कैलाश पुत्र रंगी लाल के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.