Bahraich News: टिन शेड में करंट लगने से महिला समेत दो की मौत, एक घायल

बहराइच। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। टिन शेड में करंट आ जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के अनुसार, हाशिमा बेगम (50) के घर में बिजली की आपूर्ति जिस केबल से हो रही थी, वह बीच में से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी वजह से टिन की छत में करंट फैल गया।

यह भी पढ़े - Bahraich News : पुतला दहन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं, लखनऊ रेफर

सोमवार शाम जब हाशिमा घर के काम में व्यस्त थीं, तभी उनका हाथ टिन शेड के पाइप से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी सलमान (17) और संतराम कश्यप (20) उन्हें बचाने दौड़े।

बचाने की कोशिश में सलमान भी करंट की चपेट में आ गया और वह भी पाइप से चिपक गया। वहीं संतराम झटका लगने से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के अनुसार, हाशिमा और सलमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतराम को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.