- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- UP में भीषण सड़क हादसा: कार और डंपर की टक्कर में सेना के जवान समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP में भीषण सड़क हादसा: कार और डंपर की टक्कर में सेना के जवान समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
On
कैसरगंज/बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार और डंपर की टक्कर में सेना के जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कार को जेसीबी से हटवाकर खुलवाया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
खबरें और भी हैं
राहुल और अखिलेश नकारात्मक राजनीति कर रहे : ब्रजेश पाठक
By Parakh Khabar
Latest News
12 May 2026 05:26:04
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
