UP : कान्हा की दीवानी युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ धूमधाम से लिए सात फेरे, अनोखा विवाह चर्चा में

इस्लामनगर। बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में अनोखे विवाह का मामला सामने आया है। एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ विवाह किया। मंडप में सात फेरे लिए और वरमाला भी पहनाई। ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रात शादी के बाद अगले दिन विदाई हुई। युवती अपने बहनोई के घर चली गई। वृंदावन में दर्शन के दौरान सोने की अंगूठी मिलने पर युवती ने कान्हा से शादी करने का संकल्प लिया था। युवती के परिजन विवाह में शामिल हुए।

मामला इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद का है। गांव निवासी 28 साल की पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी शर्मा ने शनिवार रात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया। घर को सजाया गया था। युवती का बहनोई पक्ष बाराती बना। सौ बाराती कान्हा की मूर्ति के साथ आए। बैंडबाजे, भजन कीर्तन, जय-जयकार के साथ बारात पूरे गांव में घूमी। बारात में आए लोगों का स्वागत किया गया। जिसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंडप में सात फेरे हुए। हवन-पूजन, मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को वरमाला पहनाई। विवाह के दौरान दावत हुई। 

यह भी पढ़े - Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत, बाइक सवार पर केस दर्ज

जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को पिंकी शर्मा की विदाई हुई। वह कान्हा की मूर्ति लेकर बहनोई के घर चली गईं। जहां द्वार पूजा हुई। पिंकी शर्मा ने कहा कि उन्हें कान्हा से बचपन से ही गहरा लगाव है। वह लगभग एक साल पहले दर्शन करने के लिए वृंदावन गई थीं। जहां प्रसाद के रूप में सोने की अंगूठी मिली। जो शुभ संकेत है। जिसे कान्हा का आशीर्वाद मानकर उनके साथ विवाह का संकल्प लिया। इसके अलावा कई दिनों से उन्हें सपना आ रहा था। कान्हा ने सपने में दो बार उन्हें वरमाला पहनाई थी। जब समाज और रिश्तेदार उन पर शादी करने का दवाब बना रहे थे तो उन्होंने किसी युवक की बजाय कान्हा से ही शादी करने का निर्णय लिया था। इसलिए कान्हा को अपना जीवनसाथी बना लिया है। शादी के बाद से ग्रामीण पिंकी को मीरा कहने लगे हैं। 

परिवार ने विवाह को दिया पूरा समर्थन

पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी का बचपन से ही कान्हा के प्रति गहरा प्रेम रहा है। वह धार्मिक प्रवृत्ति की है। जब उसे वृंदावन में अंगूठी मिली, तभी से उसने निश्चय कर लिया था कि वह कान्हा से ही विवाह करेगी। उसकी खुशी में ही परिवार की खुशी है। परिजनों, बहनों, भाइयों व रिश्तेदारों ने विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया।

भजन और नृत्य से भाव-विभोर हुए लोग

शादी के दौरान पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को गोद में लेकर भजन पर नृत्य किया। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। कान्हा से विवाह के पिंकी अपने बहनोई के घर पर कान्हा की मूर्ति के साथ रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाह भक्ति, विश्वास और अध्यात्म का अनोखा उदाहरण है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.