- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: साले-बहनोई की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर
बदायूं-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: साले-बहनोई की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर
On
सहसवान (बदायूं)। सोमवार शाम बदायूं-मेरठ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सालिक नगला के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित पुत्र राजेंद्र, निवासी गिधौल (थाना मूसाझाग) और उसके साले भूदेव पुत्र धर्मपाल, निवासी नरौरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से बाइक से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद हाईवे पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। परिजनों के पहुंचते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
By Parakh Khabar
Latest News
03 Mar 2026 07:23:48
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
