- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं: खेत की गूल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बदायूं: खेत की गूल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बिल्सी: कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के एक गांव के पास खेत की गूल में युवक का शव मिला। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के सिर पर चोट थी। खून पानी में बह गया था। जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके घर में दादी ही रहती हैं।
रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर काली माता के मंदिर के सामने एक खेत की गूल में युवक का शव मिला। ग्रामीण ने उनकी दादी और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों से जानकारी की और आला अधिकारियों को अवगत कराया। सीओ सुशील कुमार भी मौके पर आ गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
