- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं: ट्रेन से कटकर नगर पालिका के संविदाकर्मी की मौत
बदायूं: ट्रेन से कटकर नगर पालिका के संविदाकर्मी की मौत
बदायूं: कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में कासगंज-बरेली रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर बिसौली नगर पालिका में तैनात संविदाकर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी पहुंची। जीआरपी दारोगा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने एक युवक पर रुपयों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद लालपुल स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी।
दोपहर लगभग 12 बजे नेकपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर अभय कुमार की मौत हो गई। लोगों के अनुसार वह कासगंज से बरेली जा रही ट्रेन के आगे कूदे थे। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई ने बताया कि अभय कुमार ने रुपये उधार लिए थे। उन्हें रुपयों के लिए परेशान किया जा रहा था। शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
जीआरपी प्रभारी पिंकी चौहान ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। ट्रेन के चालक से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि युवक गुजर रहा था और ट्रेन की चपेट में आ गया। उझानी क्षेत्र के जीआरपी के दारोगा ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
