Ayodhya News: अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब! चंपत राय ने की अपील - 15-20 दिन बाद आएं राम मंदिर

अयोध्या: मौनी अमावस्या के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों के कारण रामपथ से सरयू नदी तक के रास्तों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। स्थिति को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगले 10-15 दिन तक अयोध्या आने से बचें, ताकि बाहर से आने वाले भक्तों को दर्शन और सुविधाएं मिल सकें।

रामपथ पर श्रद्धालुओं का सैलाब

मंगलवार को रामपथ पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भक्त पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन कर श्रीराम जन्मभूमि की ओर बढ़ रहे थे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। नया घाट से श्रीराम हॉस्पिटल तक डिवाइडर लगाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

हाईवे पर लंबा जाम

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। बाराबंकी-लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर वाहनों की भारी भीड़ के चलते 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाराबंकी के एसडीएम जगत साईं ने बताया कि वाहनों को गोंडा और पूर्वांचल की ओर डायवर्ट किया गया है।

रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन

अयोध्या में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर 30 जनवरी तक यातायात में बदलाव किया गया है। मंगलवार सुबह चौपुला चौराहे पर पुलिस ने वाहनों को बहराइच हाईवे की ओर डायवर्ट किया, जिससे बाराबंकी के सफदरगंज और रामनगर में लंबा जाम लग गया।

प्रशासन का अलर्ट

भक्तों की भारी संख्या के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं से अपील है कि भीड़ से बचने और सुरक्षित दर्शन के लिए अगले कुछ दिनों तक अयोध्या यात्रा स्थगित करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.