- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमेठी
- अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
On
अमेठी। अमेठी जिले में बेनीपुर के पास एक ग्राम प्रधान के भाई की कथित रूप से ईंट-पत्थर से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अजय सिंह (45) शुक्रवार की रात अपने साथी सौरभ के साथ मोटरसाइकिल से अमेठी से कडेरगांव जा रहा था तभी रास्ते में अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग पर बेनीपुर नहर के पास मोनू पासी समेत दो लोगों ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि वह कडेरगांव के प्रधान पवन सिंह का भाई था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि हमलावरों का अजय सिंह के साथ विवाद था और वारदात के वक्त हमलावर नशे में थे। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं
सागर में जहरीली शराब से मौतों पर अपना दल (एस) ने सरकार को घेरा
By Parakh Khabar
Latest News
12 Sep 2026 07:58:43
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
