बलिया में अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को लेकर बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ, सुधार की मांग उठाई

बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय अध्यापकों की वरिष्ठता सूची में पाई गई त्रुटियों को लेकर शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची में तत्काल सुधार की मांग की।

संघ ने बीएसए को अवगत कराया कि 31 दिसंबर 2025 को जारी परिषदीय अध्यापकों की वरिष्ठता सूची में जनपद के सभी ब्लॉकों से संबंधित कई त्रुटियां सामने आई हैं। ऐसे में इस सूची के आधार पर विभागीय कार्य करना शिक्षकों के हित में नहीं होगा। संगठन ने मांग की कि त्रुटियों को दूर कर संशोधित वरिष्ठता सूची जारी की जाए, इसके बाद ही इसका उपयोग विभागीय कार्यों में किया जाए।

यह भी पढ़े - बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले पीड़ित को मिली 62.74 लाख रुपये की राहत

ज्ञापन सौंपने के दौरान तुषारकांत राय, अजय सिंह, अजीत कुमार पांडेय, शशिकांत ओझा, अनिल पांडेय, टुनटुन प्रसाद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.