Aligarh News : उप मुख्यमंत्री ने ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला, कहा - सपा सरकार दंगों के लिए जाना जाता है  

Aligarh News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को रघुनाथ पैलेस में भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। इस सम्मेलन में बूथ व शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। तो वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सोकसभा सीट जीतेंगे और रायबरेली और अमेठी भी बीजेपी जीतेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्षियों की जमानत जब्त करवा कर भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे। 

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गरीब की कोई सुनने वाला नहीं था, वहीं जब 2014 में देश की कमान मोदी जी ने संभाली। गरीब आदमी के जीवन स्तर को उठाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। मुक्त शौचालय देकर महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया गया। उन्होंने कहा कि यहां जनता और जनप्रतिनिधियों से बात की, तो पता चला कि अलीगढ़ में एक तरफा चुनाव है। विपक्ष यहां से पलायन कर चुका है। चुनाव लड़ने की स्थिति नहीं है। 2014 से पहले यूपीआए सरकार का हाल देखिए, कांग्रेस पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई थी। समाजवादी पार्टी का सहयोग भी उस समय कांग्रेसी सरकार को था। दिल्ली में कॉमन वेल्थ गेम हुए थे। दुनिया भर के खिलाड़ी आये थे। खिलाड़ियों के लिए सरकार ने जो बजट दिया था। वह मंत्री जी और उनकी टीम में घोटाला कर खा गए और मंत्री जी को जेल के पीछे जाना पड़ा। उसी समय दूरसंचार मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल के सींखचों के पीछे हवा खाई। भ्रष्टाचार के तमाम आरोप कांग्रेस पार्टी के शासन पर लगे है ।  

यह भी पढ़े - विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम

सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक, वन माफिया देने का काम किया

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया, मवाली, चोर -उचक्के समाजवादी पार्टी की सरकार के संरक्षण में बहू बेटियों को बुरी नजर से देखते थे। हमारी सरकार ने अभियान चलाकर ऐसे 25 हजार गुंडो को जेल भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार थी, अलीगढ़ में दंगे होते थे। जनता परेशान होती थी। आज अलीगढ़ दंगामुक्त, भाईचारा युक्त बनाने का काम योगी सरकार ने किया है । अलीगढ़ दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अलीगढ़ को अब उनके तालों के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट देने का काम किया, तो वहीं सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक, वन माफिया देने का काम किया था। उत्तर प्रदेश में आज ऑर्गेनाइज क्रिमिनल सक्रिय नहीं है। माफिया गिरोह पूरी तरीके से समाप्त हो गए हैं। जो बदमाश हैं, वह जेल के पीछे सड़ रहे हैं।  

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.