Vice President Resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, अनुच्छेद 67(A) का किया उल्लेख

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(A) का हवाला देते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ रहे हैं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना उनके लिए प्राथमिकता है। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गया है।

धनखड़ ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में लिखा, "मैं स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने हेतु संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अंतर्गत उपराष्ट्रपति के पद से त्यागपत्र देता हूं।"

यह भी पढ़े - NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को जताया आभार

अपने पत्र में उपराष्ट्रपति ने महामहिम राष्ट्रपति के साथ मिले सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए गहरी कृतज्ञता जताई। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के समर्थन को “अमूल्य” बताते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने कहा, “संसद के सभी माननीय सदस्यों से मिला विश्वास, स्नेह और सहयोग मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा। उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करना मेरे लिए गौरव की बात रही है।”

भारत के विकास पर जताया गर्व

धनखड़ ने अपने पत्र के अंत में लिखा कि उन्हें भारत के ऐतिहासिक परिवर्तनकाल का हिस्सा बनने और देश की प्रगति व वैश्विक उत्थान को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने देश के उज्ज्वल भविष्य पर अटूट विश्वास जताया।

क्या कहता है संविधान का अनुच्छेद 67(A)?

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 67 उपराष्ट्रपति के कार्यकाल और इस्तीफे से संबंधित है। इसके अनुच्छेद 67(A) के अनुसार, उपराष्ट्रपति अपने हस्ताक्षरयुक्त पत्र द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित करके अपना पद त्याग सकते हैं। साथ ही यह प्रावधान भी है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उपराष्ट्रपति तब तक पद पर बने रह सकते हैं, जब तक उनके उत्तराधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण नहीं कर लिया जाता।

उप राष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा देश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम है और इसके बाद नए उपराष्ट्रपति के चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.