हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू, वाहनों की आवाजाही पर रोक

हिमाचल प्रदेश में आखिरकार दो माह के इंतजार के बाद मौसम बदला है। सूबे के मनाली की अटल टनल के पास बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। अटल टनल के पास शुक्रवार सुबह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। उधर, धर्मशाला में सुबह- सुबह हल्की बूंदाबादी हुई है, मौसम बदलने से लोग काफी खुश हैं।

जानकारी के अनुसार, अटल-टनल रोहताँग के पास बर्फ़बारी का दौर शुरू हुआ है। मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी हो रही है। देर रात को मौसम के करवट लेते ही घाटी में बर्फ़बारी शुरू हुई है। अटल-टनल रोहताँग के आसपास 1 इंच के करीब ताजा बर्फ़बारी दर्ज हुई है। फिलहाल, लेह-मनाली हाईवे पर आवाजाही रोकी गई है।

इसी तरह लाहौल घाटी में बादल छाए हैं, यहां पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अन्य इलाकों में बादल छाए हैं। लाहौल के गैमुर और दारचा में भी ताजा हिमपात हुआ है।

इसी तरह कांगड़ा जिले में भी मौसम बदला है और धौलाधार रेंज में ताजा हिमपात हुआ है। ताजा बर्फबारी के चलते मंडी के धर्मपुर सहित अन्य इलाकों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर भी बादल छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शुक्रवार से ऊंचाई और मध्यमपर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। 31 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा सुलतानपुर : युवक को गोली मारकर किया घायल, एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
सुलतानपुर : मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से...
CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Ballia News : CM योगी के कार्यक्रम को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Ballia News : ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप
Ballia News : AI से युवती की अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया प्रसारित, मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी Instagram ID
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.