शोरूम में आग लगने से छह कारें जलकर खाक हो गईं

कर्नाटक : कर्नाटक के शिवमोगा में शुक्रवार देर रात एक कार शोरूम में लगी भीषण आग में छह चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। घटना का वीडियो देखने से पता चलता है कि आउटलेट के अंदर खड़ी कारें नष्ट हो गईं, क्योंकि आग की बड़ी लपटों ने प्रतिष्ठान को घेर लिया। जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घटना रात करीब 10 बजे की है।

सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियों की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। जिला अग्निशमन अधिकारी महालिंगप्पा ने कहा कि हमें रात करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई होगी। हम मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। अभी तक इस मामले की किसी तरह के शिकायत दर्ज कराये जाने की सूचना नहीं है। ना कार शोरूम के मालिक ने मीडिया में कोई बयान दिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.