Rajasthan: अजमेर सेंट्रल जेल में रॉड और ब्लेड से हमला कर हेड कॉन्स्टेबल की हत्या की कोशिश, एक कैदी की मौत

Rajsthan News : राजस्थान के अजमेर में स्थित सेंट्रल जेल में सोमवार दोपहर में दो कैदियों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर ब्लेड और लोहे के सरिए से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मी को जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद शाम को पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई।

कैदी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि सेंट्रल जेल की बैरक नंबर नौ में यह घटना हुई। बैरक में श्रवण सोनी (45) और फरदीन गांजा (25) नाम के कैदी बंद थे। पुलिसकर्मी राजेश कुमार दोपहर में बैरक में जांच के लिए गया तो दोनों कैदियों ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने पुलिसकर्मी पर लोहे के सरिए से 20 से 25 वार किए। पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद शाम को हमला करने वाले दो में से एक कैदी श्रवण की तबीयत अचानक बिगड़ गई। श्रवण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट से मौत के कारण सामने आएंगे। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों कैदियों ने बीमार होने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मी राजेश को अपने पास बुलाया था और मौका देखकर उस पर हमला कर दिया। जेल में चल रहे निर्माण कार्य के पास पड़े लोहे के सरिए को चुराकर दोनों कैदी बैरक में लेकर गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महमूद खान ने बताया कि सरिया बैरक तक ले जाने और ब्लेड के पहुंचने के मामले की जांच होगी। दोनों कैदी हत्या की कोशिश और तस्करी के मामले में पिछले दो साल से जेल में बंद थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.