प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप करने की अपील 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपील करते हुए कहा है कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना चाहती है वह ऐसा नहीं करे इसलिए राष्ट्रपति को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा “भारत की सेना पूरे देश की सेना है और हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी।

यह भी पढ़े - वर्चुअल माध्यम से हुई अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक, मध्य प्रदेश में विस्तार पर जोर

साढ़े नौ साल की सरकार के दौरान महंगाई, बेरोज़गारी और सभी मोर्चों पर विफ़ल रहने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार कराने का बेहद घटिया प्रयास कर रही है। सेना का राजनीतिकरण करने का यह प्रयास बेहद ख़तरनाक क़दम है।

” उन्होंने कहा “भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से हमारा अनुरोध है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करके मोदी सरकार को इस ग़लत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें।” पार्टी ने इसके साथ ही एक अखबार में छपी यह खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि सेना सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी और देश के नौ शहरों में बनेगी सेल्फी पॉइंट।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.