इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का फरमान- शॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों में राम मंदिर की लगाई जाए प्रतिकृति  

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों से शॉपिंग मॉल, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति लगाए जाने का आग्रह किया है। महापौर ने कहा कि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव के चलते उन्होंने यह अनुरोध किया है।

भार्गव ने संवाददाताओं को बताया,‘‘मैंने पत्र लिखकर संबंधित लोगों से आग्रह किया है कि वे 15 जनवरी से 22 जनवरी तक शहर के शॉपिंग मॉल, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति लगाएं।’’

उन्होंने कहा कि पत्र में यह आग्रह भी किया गया है कि उक्त अवधि में इन स्थानों पर वैसी ही रोशनी और सजावट की जाए, जैसी दीपावली के त्योहार पर की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भार्गव ने लोहे के 21 टन कबाड़ से राम मंदिर की प्रतिकृति बनवाई है। a

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.