संदिग्ध परिस्थितियों में दुधमुंही बच्ची संग महिला की मौत, 2018 में हुआ था प्रेम विवाह

रायबरेली। दुधमुंही बच्ची के साथ एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर मौत को गले लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़तात में जुटी है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानीदीन निवासी ज्ञानवती (26) पत्नी शैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को घर के अंदर छत में लगे पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने साथ अपनी एक माह की नवजात पुत्री को भी इस दर्दनाक घटना में काल कवलित कर लिया। 

परिजनों के मुताबिक मृतका व शैलेन्द्र का 2018 में प्रेम विवाह हुआ था। मृतका का पति कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे सरायं दिलावर स्थित मोबाइल शाप पर चला गया था। मृतका की सास आशा के पद पर तैनात होने के कारण सीएचसी डलमऊ गयी थी। घटना के बाद पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.