पटना में छात्रा ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, नीचे खड़े युवक ने फिल्मी अंदाज में बचाई जान

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के नागेश्वर कॉलोनी स्थित जय रेसिडेंसी के पास शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट जय रेसिडेंसी के चौथे तल्ले से 20 वर्षीया छात्रा ने कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की. लेकिन नीचे मौजूद एक युवक ने छात्रा को कैच कर उसकी जान बचा ली. अपनी जान पर खेल छात्रा की जान बचाने वाले युवक का इस दौरान थोड़ा संतुलन बिगड़ गया जिस वजह से उसके पैर में मोंच आ गयी. वहीं अनन्या के कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आयी है, जिसे परिवार वालों ने आनन-फानन में पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है. बताया जा रहा है कि कूदने वाली छात्रा अनन्या प्लस टू की स्टूडेंट है और उसी अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले में अपने परिवार के साथ रहती है.

जिस अपार्टमेंट के चौथे तल्ले से लगाई छलांग, उसी की दूसरी मंजिल पर रहता है परिवार

बताया जा रहा है कि छात्रा की जान बचाने वाले युवक प्रेम कुमार किदवईपुरी का रहने वाला है. छात्रा अनन्या के पिता अनिल कुमार शिक्षक हैं. अनिल काे एक बेटा और एक बेटी है. उनका परिवार इसी जय रेसिडेंसी अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर रहता है. अनिल मूल रूप से गाेपालगंज के रहने वाले हैं. घटना के वक्त उनकी मां फ्लैट में थीं.

जान बचाने वाले युवक को पुलिस देगी प्रशस्तिपत्र

इस घटना की सूचना मिलने के बाद विधि-व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, थानेदार पिंकी प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बच्ची ने जिस वक्त छलांग लगाई उसी वक्त एक युवक द्वारा बच्ची को कैच कर लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं 20 वर्षीय घायल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.