संसद पर हुए हमले को लेकर होगी सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा: बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  ने सदन में दर्शक दीर्घा से युवाओं के कूदने एवं गैस छोड़ने की घटना को संसद पर एक और हमला बताते हुए कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करायी जाएगी और सभी नेताओं के सुझावों के अनुरूप संसद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।  बिरला ने अपराह्न चार बजे सदन के समवेत होने पर कहा कि आज जो घटना घटी है, हम सब के लिए चिंता का विषय है, यह एक गंभीर घटना है।

 घटना करने वाले व्यक्ति को हमारे  संसद सदस्यों ने, सुरक्षाकर्मियों ने, मार्शल एवं चैंबर स्टाफ ने बड़ी मुस्तैदी के साथ पकड़ा और निडरता से दबोच लिया। उन सबको बधाई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2001 में भी इसी तरह से संसद के सुरक्षा स्टाफ ने उस आतंकवादी हमले को विफल किया था, हमने आज फिर ऐसे हमले को विफल करने का सामूहिक प्रयास किया है।

इसके लिए सबको धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जा रही है और उसके निष्कर्ष के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संसद के मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और उसमें क्या क्या सुधार हो सकते हैं, इस बारे में सभी दलों के नेताओं के साथ मिल कर सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए उन्होंने आज शाम एक बैठक बुलायी है।

 उन्होंने  कहा कि हम सब एकसाथ एकमत हो कर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाते हैं और आगे भी इसी तरह से देशहित में हम अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इसके बाद  बिरला ने कार्यवाही को गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.