'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज पहुंचेगी MP, ग्वालियर में राहुल गांधी करेंगे रोड शो

ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। 

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नेता के.के. मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि यात्रा शनिवार शाम को ग्वालियर पहुंचेगी, जिसके बाद राहुल एक रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल का हजीरा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मिश्रा ने कहा, "यात्रा शनिवार अपराह्न डेढ़ बजे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना पहुंचेगी और छह मार्च तक मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी। 

रविवार को राहुल मोरखेड़ा में आदिवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।" मिश्रा ने कहा, "यात्रा रविवार अपराह्न दो बजे शिवपुरी में प्रवेश करेगी, जिसके बाद गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन धार और रतलाम जिलों से गुजरते हुए फिर से राजस्थान में प्रवेश करेगी।" पूर्वोत्तर में मणिपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.