लुटेरों के एक समूह ने एक पुलिस अधिकारी को जहर दे दिया और जब वह मर गया, तो वे घबरा गए।

Maharashtra News : मुंबई में कॉन्स्टेबल की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस में तैनात 30 वर्षीय एक कॉन्स्टेबल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसे कुछ दिन पहले लुटेरों और नशेड़ियों के एक गिरोह ने रेलवे ट्रैक पर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ इंजेक्ट कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कॉन्स्टेबल विशाल पवार ठाणे के रहने वाले थे। उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद 1 मई को वह जिंदगी की जंग हार गए। एक अधिकारी ने कहा कि घटना 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है, जब पवार सादे कपड़ों में एक लोकल ट्रेन में सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
 

पवार दरवाजे के पास खड़े थे और अपने फोन पर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही मुंबई में सायन और माटुंगा स्टेशनों के बीच ट्रेन धीमी हुई, पटरियों के पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने पवार के हाथ पर वार किया, जिससे उनका मोबाइल फोन नीचे गिर गया। आरोपी ने फोन उठाया और पटरियों के बीच भागने लगा।

यह भी पढ़े - Union Budget 2026-27: रक्षा बजट को बड़ी बढ़त, 7.84 लाख करोड़ रुपये आवंटित; मॉडर्नाइजेशन पर जोर

ट्रेन धीमी होने पर पवार नीचे उतरे और चोर का पीछा करने लगे। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें नशेड़ियों के एक समूह ने घेर लिया और देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चोरों ने पवार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान, आरोपियों में से एक ने पवार की पीठ पर जहरीला पदार्थ इंजेक्ट कर दिया, जबकि अन्य ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने उसके मुंह में लाल रंग का तरल पदार्थ भी डाल दिया था। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.