एफआईएच प्रो लीग 2023/24 : बेल्जियम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 4-1 से हराया

एंटवर्प। भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के यूरोपीय चरण के अपने दूसरे मैच में बेल्जियम के खिलाफ 1-4 से हार गई। भारत के लिए अभिषेक (55') ने एकमात्र गोल किया, जबकि बेल्जियम के लिए फेलिक्स डेनेयर (22'), अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (34', 60') और सेड्रिक चार्लियर (49') ने स्कोर किये। मैच की शुरूआत में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, खासकर बेल्जियम अधिक खतरनाक दिख रहा था; हालाँकि, भारतीय रक्षात्मक इकाई ने भी अच्छी तरह से दबाव का सामना किया औप पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दोनों टीमों ने दूसरे क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की। दूसरे क्वार्टर के पहले तीन मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत के शॉट को बेल्जियम के गोलकीपर ने रोक दिया। हालाँकि, मैच के 22वें मिनट में फेलिक्स डेनेयर ने गोल कर बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर कर बेल्जियम की टीम 1-0 से आगे रही।

मध्यांतर के बाद भारत ने आक्रामक खेल शुरू किया, लेकिन बेल्जियम की रक्षापंक्ति ने भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दिया। मैच के 34वें मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के 49वें मिनट में सेड्रिक चार्लियर के शानदार फील्ड गोल से बेल्जियम ने अपनी बढ़त 3-0 कर दी। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले अभिषेक ने गोल कर भारत का खाता खोला और स्कोर 3-1 हो गया। मैच के अंतिम मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (60') ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया और अपनी टीम को 4-1 से जीत दिला दी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 25 मई को दोबारा बेल्जियम से भिड़ेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र Gonda News : गोंडा में बिजली संकट पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच गोंडा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सदर विधानसभा सीट से विधायक...
अजय राय के बयान पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार
भीषण गर्मी पर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
University Dress Code : यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड, सरकार ने शुरू की तैयारी
Barabanki News : बाराबंकी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना शुरू, ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’ के लगे नारे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.